मुंबई, 26 सितंबर। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर लिया है। इसके गाने भी सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। इसी बीच, अभिनेता मनीष पॉल ने एक मजेदार वीडियो साझा किया है।
इस वीडियो में मनीष पॉल गजराज राव के साथ 'बिजुरिया' गाने के हुक स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो की शुरुआत में मनीष पूरे उत्साह के साथ डांस करते हैं, जबकि गजराज पास में बैठे हैं और उनके साथ वही स्टेप करने की कोशिश कर रहे हैं। मनीष उनकी तारीफ करते हुए कहते हैं, "क्या बात है सर, आपका डांस कमाल का है।" गजराज मजाक में जवाब देते हैं, "अरे, मैंने समोसे खा लिए हैं, एसिडिटी हो रही है। कुछ लेकर आओ!"
क्लिप का अंत और भी मजेदार है। डांस खत्म होते ही दोनों सितारे फिल्म के प्रमोशन में जुट जाते हैं। गजराज राव दर्शकों से अपील करते हैं कि "मनीष की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' जरूर देखें," जबकि मनीष भी गजराज की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की तारीफ करते हैं।
मनीष ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "लो जी... 'जॉली एलएलबी 3' के खैतान साहब अब 'बिजुरिया' पर थिरकने आ गए हैं। गजराज राव, आपको ढेर सारा प्यार। दोनों फिल्में सिनेमाघरों में जाकर देखना दोस्तों...।"
यह पोस्ट कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज और लाइक्स बटोर चुकी है। फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं, "भाई, ये तो डबल धमाका है" और "एसिडिटी वाला डायलॉग साल का बेस्ट।"
गाना 'बिजुरिया' फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का है, जिसे सोनू निगम और असीस कौर ने गाया है। इसका म्यूजिक तनिष्क बागची और रवि पवार ने तैयार किया है।
फिल्म के रिलीज से पहले ही गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। कई सेलेब्स और इंफ्लूएंसर इस गाने पर रील्स बनाकर इसे प्रमोट कर रहे हैं।
दिलचस्प बात यह है कि 'बिजुरिया' पहली बार 1999 में रिलीज हुआ था, जो सोनू निगम के एल्बम 'मौसम' का सुपरहिट ट्रैक था।
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का लेखन और निर्देशन शशांक खेतान ने किया है, और इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
You may also like
पाकिस्तानी की एक और नापाक हरकत, महिला विश्व कप में 'आजाद कश्मीर' वाले कमेंट से मचा बवाल
शिक्षा से ही हम मनचाहे लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं : डॉ ओम प्रकाश त्रिपाठी
गांधी-शास्त्री जयंती पर भाजपा ने किया सेवा पखवाड़ा का समापन
सीमा ने मांगी पप्पी तो सचिन ने जड़ दिए जोरदार थप्पड़, अब इन्टरनेट पर ताबड़तोड़ विराल हो रहा VIDEO
यह पौधा धन को खींचता है` चुंबक` की तरह घर में लगाते ही होगी धनवर्षा